Friday, September 4, 2020

Teacher's day Poem !! Teacher's day quotes !! शिक्षक दिवस के लिए कविता।। Teacher's day

नमस्कार मित्रों! "मेरे विचार!मेरी कलम से!"


गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु गुरुर देवो महेश्वरः

गुरुः साक्षात्परब्रह्मा तस्मै श्री गुरुवे नमः


गुरुर ब्रह्मा : गुरु ब्रह्मा (सृष्टिकर्ता) के समान हैं.

गुरुर विष्णु : गुरु विष्णु (संरक्षक) के समान हैं.

गुरुर देवो महेश्वरा : गुरु प्रभु महेश्वर (विनाशक) के समान हैं.

गुरुः साक्षात : सच्चा गुरु, आँखों  के समक्ष

परब्रह्म : सर्वोच्च ब्रह्म

तस्मै : उस एकमात्र को

गुरुवे नमः : उस एकमात्र सच्चे गुरु को मैं नमन करता हूँ.




    गुरु व्यक्ति का व्यक्त्तिव निर्माण करते हैं। गुरु न केवल वह व्यक्ति है जो हमें विद्यायल में शिक्षा देते हैं। बल्कि गुरु वह प्रत्येक जीव है जो हमें कुछ न कुछ जीवन में अच्छा और श्रेष्ठ सिखाता है। और साथ ही साथ मुझे इस बात पर भी गर्व है कि मै एक ऐसे परिवार से हूं जहां पर सभी शिक्षा का दान करते हैं। और उन्हीं के आशीर्वाद के कारण मै भी इस कार्य में आगे बढ़ रहा हूं।

     

तो आज हम यहां पर अपनी स्वरचित कविता प्रस्तुत कर रहे हैं। और आपसे आशा करते है कि ये कविता आपको जरूर पसंद आयेगी।


    यहां पर हम आप सभी के लिए स्वरचित कविताएं, समाज सुधारक लेख, मोटिवेशनल कोट्स आदि पोस्ट करते हैं। आप सभी से हमारा विनम्र निवेदन है कि कृपया हमारी पोस्ट्स को एक बार जरूर पढ़ें, और फिर इसको ज्यादा से ज्यादा लोगो को सोशल मीडिया के द्वारा शेयर जरूर करें। सभी लोगो तक श्रेष्ठ कंटेंट जरूर शेयर करें। 


  कृपया एक बार हमारी इस कविता को अवश्य पढ़े आपकी अति कृपा होगी। 


We are Motivational speaker and educational trainer on YouTube. For watching Motivational videos Please subscribe our YouTube channel and press the bell icon & don't forget Like & share the videos.


"HIMANSHU SAXENA SUCCESS MASTER"

"SUCCESS MASTER"

 हैं।।

      !! शिक्षक दिवस के अवसर पर स्वरचित काव्य !!


शिक्षक ने जीवन संवारा है।

शिक्षक का ही तो हमको सहारा है!

शिक्षक से ही जीवन में उजियाला है।

शिक्षक के बिना जीवन अंधियारा है!!


शिक्षक जीवन की राह है।

शिक्षा मेरे हृदय की चाह है!

करता हर काम शिक्षक है।

और होती जग में छात्र की वाह- वाह है!!



शिक्षक समाज को बनाता है।

समाज शिक्षक को बनाता है!

धन दौलत से तो सब ही खुशहाल होते हैं।

पर शिक्षित समाज सम्पूर्ण विश्व में जगमगाता है!!


शिक्षक समाज का दर्पण है।

उन्हीं के दिए ज्ञान के बल पर करते हम लोग कर्म है!

हर जीव जो कुछ अच्छा सिखाए वह शिक्षक है।

जिसमे समाए हुए है तीनों देव ऐसे दिव्य और श्रेष्ठ व्यक्तित्व को मेरा बारम्बार वंदन है!!


            " वन्दे मातरम् ! जय हिन्द ! जय भारत !



                                    * लेखक :- हिमांशु सक्सैना

                                   * एडिटर :- राधिका सक्सैना


Till then stay bless stay inspired & love you all..

जय हिन्द जय भारत।।


* Himanshu Saxena ( Motivational speaker , Poet, blog writer, Digital marketer)


* Radhika Saxena ( Motivational speaker, Educational trainer).



जय हिन्द जय भारत!!

No comments: