Saturday, May 9, 2020

मातृ दिवस पर मेरे विचार! मेरी कलम से! Mother's day 2020 special

नमस्कार मित्रों! "मेरे विचार!मेरी कलम से!"

मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!!
मां के चरणों में सादर नमन!!

    यहां पर हम आप सभी के लिए स्वरचित कविताएं, समाज सुधारक लेख, मोटिवेशनल कोट्स आदि पोस्ट करते हैं। आप सभी से हमारा विनम्र निवेदन है कि कृपया हमारी पोस्ट्स को एक बार जरूर पढ़ें, और फिर इसको ज्यादा से ज्यादा लोगो को सोशल मीडिया के द्वारा शेयर जरूर करें। सभी लोगो तक श्रेष्ठ कंटेंट जरूर शेयर करें। 

  आज 10 मई 2020  है। और आज मातृ दिवस है । वैसे तो मां के ऊपर कोई नहीं लिख सकता, परन्तु मैं आज अपने कुछ विचारो को कविता के रूप में प्रस्तुत कर रहा हूं। और ये मेरी मां के लिए दूसरी कविता है। इसमें जो कोई भी त्रुटि हो उसे क्षमा करने की कृपा करें।

ये कविता मां और भारत माता के चरणों में समर्पित है।

कृपया एक बार हमारी इस कविता को अवश्य पढ़े आपकी अति कृपा होगी। 

We are Motivational speaker and educational trainer on YouTube. For watching Motivational videos Please subscribe our YouTube channel and press the bell icon & don't forget Like & share the videos.

मातृ दिवस पर मेरे विचार!!

"HIMANSHU SAXENA SUCCESS MASTER"
"SUCCESS MASTER"




हमारी खुशियों में जो खुश हो जाती है,
हमारी प्रसन्नता से जो प्रसन हो जाती है।
सारे दिन काम से थक कर भी जिसे हमारी ही चिंता सताती है,
वो और कोई नहीं बल्कि हमारी मां कहलाती है।।

जिसकी एक मुस्कान पाकर मन प्रसन्नचित हो जाता है!
थकहार कर जब उसकी गोद में सिर रखकर सोता हूं!!
सारी थकान मिट जाती है जब उसे खुश देखता हूं!!!

जिस शब्द का वर्णन करना कोई आसान बात नहीं।
जिसके ऊपर उसका आशीर्वाद हो आती उसपर आती कोई आंच नहीं।।

वो करुणामयि ममता की मूरत कहलाती है।
वो और कोई नहीं बल्कि हम सब की मां कहलाती है।।

वो जननी है इस जीवन की,
वो मानव के रूप में शक्ति का अवतार है।
वो करती है वीरों को तैयार,
उसके पास अक्षय प्यार का भंडार है।।

उसके चरणों में स्वर्ग बसा है,
वो सदाचारी और संस्कारी बनाती है।
अच्छाई, बुराई का पाठ पढ़ाने वाली वो स्त्री मां कहलाती है।

वह प्रथम गुरु है जीवन की, वो हमारी गलतियों को सुधारती है,
असफलताओं से हार मान लेते जब हम, आशा का वो दीप जलाती है।
जो अपने बाग में सुंदर पुष्पो को खिलाती है,
फिर उन्ही पुष्पों को सच्चा वीर बनाती है।।


जिसका नाम बालक जीवन में सबसे पहले पुकारता है!
वो परम पूज्य नारी मां कहलाती है!!

मां के चरणों में सादर नमन!!
मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!!


                                          लेखक :-   हिमांशु सक्सैना
                                          एडिटर :-  राधिका सक्सैना

      


* Himanshu Saxena ( Motivational speaker , Poet, blog writer, Digital marketer)

* Radhika Saxena ( Motivational speaker, Educational trainer).


जय हिन्द जय भारत!!

No comments: